फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security,jammu news

स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
security,jammu news
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आसमान से लेकर जमीन तक चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। पुलिस के साथ सेना ने भी सीमांत इलाकों और शहर में रात को गश्त बढ़ा दी है। हेलीकॉप्टर से रात को संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही कई जगहों पर सेना के अतिरिक्त जनाव तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भी 24 घंटे जम्मू शहर के चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील इलाकों में नाके लगाकर वाहनों की जांच कर रही है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने शहर का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ, सेना और पुलिस मिलकर गश्त कर रही है। सरपंच और पंच भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

--------
एमए स्टेडियम पर कड़ा पहरा
तवी में चलाया तलाशी अभियान
जम्मू के एमए स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेडियम के पास तवी नदी में भी पुलिस ने गश्त शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस, एसओजी और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने शहर में कई जगहों पर संदिग्ध क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंदिरों और प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी है। इन जगहों पर एसओजी, डॉग स्क्वायड और कमांडो की मदद से बुधवार को जांच अभियान चलाकर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई।

---
रात को गश्त बढ़ाई गई है। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त नाकों के साथ कुछ जगह चिह्नित की गई हैं, यहां से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। इन सबको लेकर अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा एक चुनौती है, लेकिन इससे निपटने के लिए हर तरफ से काम किया जा रहा है।
- मुकेश सिंह, एडीजीपी, पुलिस, जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed