फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

स्वतंत्रता दिवस पर शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी, ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
security
जम्मू। वीकेंड लॉकडाउन के बीच शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा शहर से बॉर्डर तक सुरक्षा कड़ी की गई है। परेड ग्राउंड के अलावा शहर में प्रमुख चौक चौराहों और बाजारों में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। नेशनल हाइवे पर भी सुरक्षा पुख्ता की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद 9.30 बजे मार्च पास्ट और 10 बजे कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जाएगा। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई सांस्कृतिक प्रस्तुति को परेड में शामिल नहीं किया गया है। परेड में शामिल होने वाले सभी लोगों के पहले ही रेपिड एंटीजेन टेस्ट किए गए हैं, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव है। समारोह में शामिल होने के लिए आम लोगों को भी राहत दी गई है। चौक चौराहों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे। परेड में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क सहित अन्य कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन

रंग के मुताबिक कार्ड धारकों को मिलेगी पार्किंग
जम्मू। मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में शामिल होने वाले कार्ड धारकों को रंग के मुताबिक पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसमें हरे रंग के पार्किंग पास वालों को गवर्नमेंट एसएमआरएल रणवीर हायर सेकेंडरी स्कूल परेड जम्मू, लाल रंग कार्ड वालों को महिला कालेज परेड, ओरेंज रंग वालों को सिविल सचिवालय के पिछली तरफ पार्किंग, लेमन रंग वालों को लाइब्रेरी चौक से डोगरा हाल पेट्रोल पंप और पीले रंग वालों को जेडीए पार्किंग शालामार में पार्किंग सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा लाइब्रेरी चौक से रणवीरेश्वर मंदिर, लाइब्रेरी चौक से परेड, रणवीरेश्वर मंदिर से परेड, पीसीआर गेट/लेन और विजिलेंस ऑफिस से परेड फ्लाईओवर तक नो पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां कोई भी पार्किंग नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आईआरपी और जीआरपी की संयुक्त टीमें शामिल हुईं। डॉग स्क्वायड भी तैनात रहा। अभियान दो से तीन घंटे तक चला। प्लेटफार्म पर काफी सख्ती भी रही।

हर आने-जाने वाले पर नजर
एसएसपी श्रीधर पाटिल का कहना है कि सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता किए गए हैं। बॉर्डर और बॉर्डर से शहर को जोड़ने वाले रास्तों पर जवान तैनात किए गए हैं। हर आने जाने वाले पर पूरी नजर है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शहर के तमाम मंदिरों और अन्य धर्मिक स्थलों की सुरक्षा को भी पुख्ता किया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed