फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces surrounded terrorists in Kulgam, encounter started

आतंक पर प्रहार: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पांच आतंकी ढेर, मार गिराया गया टीआरएफ कमांडर सिकंदर

Wed, 17 Nov 2021 05:47 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 05:47 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। बुधवार को कुलगाम के पोंबे और गोपालपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें पांच आतंकी ढेर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Security forces surrounded terrorists in Kulgam, encounter started
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सुरक्षा बल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार शाम सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंट फ्रंट (टीआरएफ) का कमांडर असफाक अहमद बताया जा रहा है। अन्य आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। दोनों स्थानों पर अभी मुठभेड़ चल रही है। 

विज्ञापन


कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षाबलों को बुधवार को सूचना मिली थी कि कुलगाम जिले के पोम्मबई और गोपालपोरा गांवों में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद दोनों स्थानों पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए। इसमें एक आतंकी की शिनाख्त टीआरएफ कमांडर असफाक अहमद के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों स्थानों पर ऑपरेशन जारी है। इससे पहले सोमवार को श्रीनगर के हैदरपोरा में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी बिलाल उर्फ हैदर को उसके स्थानीय साथी के साथ मार गिराया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की सलाह
आम लोगों को घटनास्थल के आसपास न जाने को कहा गया है। वहां विस्फोटक पड़े हो सकते हैं जिससे आम आदमी की जिंदगी को खतरा हो सकता है। 

नवंबर में अब तक दस आतंकी मारे गए
11 नवंबर को कुलगाम में टीआरएफ के दो आतंकी मारे गए। श्रीनगर के बेमिना में एक मुजाहिदीन गजवातुल हिंद का कमांडर मारा गया। 15 नवंबर को श्रीनगर के हैदरपोरा में दो आंतकी मुठभेड़ में मारे गए। 17 नवंबर को कुलगाम में एक टीआरएफ कमांडर समेत पांच आतंकी मारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed