फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces search the house of slain militant sameer tiger in pulwama

जम्मू-कश्मीरः आतंकी समीर टाइगर के घर छापा, हटाए गए पाक के झंडे और पोस्टर

Fri, 04 May 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
security forces search the house of slain militant sameer tiger in pulwama
sameer tiger house - फोटो : AMAR UJALA

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने हाल ही में मारे गए हिज्ब आतंकी समीर टाइगर के घर पर वीरवार की रात छापा मारकर वहां लगे कुछ पोस्टर हटाए। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध करते हुए पूरी रात सड़क पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


उनका आरोप था कि जवानों ने घर में तोड़फोड़ की है। गत सोमवार को द्रब्गाम में मुठभेड़ में आतंकी समीर टाइगर और उसके साथी आकिब खान को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। तब से उसके घर पर दो-तीन पोस्टर और पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन


पोस्टरों पर कुछ स्थानीय आतंकियों और कमांडरों के अलावा हिज्ब के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी का भी फोटो था।  देर रात को सुरक्षाबलों ने जिले के द्रब्गाम गांव में समीर टाइगर के घर की घेराबंदी की। इस दौरान जवानों ने मकान पर लगाए गए कुछ पोस्टरों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर लोगों से घरों से निकलने को उकसाया। इसके बाद रात में ही लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बताते हैं कि रात भर लोग सड़कों पर रहे। इस दौरान आजादी के हक और देश विरोधी नारेबाजी की गई। सुबह लोगों ने रास्ता जाम कर सुरक्षाबलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

security forces search the house of slain militant sameer tiger in pulwama
HIDEOUT - फोटो : AMAR UJALA

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के ओल्ड टाउन में आतंकियों के सफाये के लिए चलाया गया तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। आपरेशन में मदद के लिए स्पेशल कमांडोज को भी लगाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सफलता मिली।

आतंकी ठिकाने से 2 एके-47 राइफल, 5 एके मैगजीन, 2 पिस्तौल, कुछ बर्तन, कंबल आदि बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की धरपकड़ के लिए रफियाबाद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। 

बारामुला जिले के द्रंगबल गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर वीरवार शाम पांच बजे सुरक्षा बलों ने साझा तलाशी अभियान छेड़ा था। घेरा सख्त होने पर इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई थी। जिसके बाद तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया।

आतंकियों का कुछ पता नहीं चल सका है। इलाके के सभी इंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सील कर दिया गया है। इलाके में मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट (एमवीसीपी) लगाए गए हैं। आपरेशन को सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स, चार पैरामिलिट्री, 53 बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed