{"_id":"6b67db6d221c63da33a5deb386de8a4a","slug":"security-forces-launched-search-operation-in-the-border-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक गोलाबारी के चलते जिले के सीमावर्ती गांवों में पुलिस, बीएसएफ और सेना की ओर से शुक्रवार सुबह तलाशी अभियान चलाया गया, जो शाम तक जारी रहा। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाक गोलाबारी पर सांबा सेक्टर में भी सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसी संदर्र्भ में शुक्रवार सुबह पुलिस, बीएसएफ और सेना ने संयुक्त रूप से रिगाल, मावा, सदोह, नडाला आदि क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया, जो शाम तक जारी रहा। दोपहर बाद रिगाल की वीना देवी ने गांव में जाकर बताया की गांव के शमशान घाट पर दो लोग काले कपड़ों में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
जिस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं बीएसएफ को दी। जिस पर तुरंत सारे क्षेत्र की घेराबंदी कर सेना ने मोर्चा संभाल लिया। शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा।इसी बीच पता चला कि उसी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर चालक सुशील कुमार और राम पाल निवासी मदवाल बैठ कर विश्राम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने भी काले कपडे़ पहन रखे थे। वह उक्त क्षेत्र से ट्रालियों द्वारा मिट्टी ले जा रहे थे। जिस पर दोनों युवकों से गहन पूछताछ के उपरांत सुरक्षा बलों ने अपना तलाशी अभियान समाप्त कर दिया।