{"_id":"5a3020f64f1c1b60678c0dcd","slug":"security-forces-launched-caso-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों ने पुलवामा के दो इलाकों में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सुरक्षा बलों ने पुलवामा के दो इलाकों में चलाया तलाशी अभियान
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में दो जगह कासो चलाया गया। मंगलवार को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि जिले के पांपोर इलाके के मीर मोहल्ला, कदलबल में कुछ आतंकियों की मूवमेंट है।
विज्ञापन
इसके आधार पर सेना की 50 आरआर, 185 सीआरपीएफ और एसओजी द्वारा इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
शाम को जिले के नेवा इलाके के वानी मोहल्ला में भी आतंकियों की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों द्वारा साझा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स सील कर दिए गए थे और घरों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन