फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces launched caso in kulgam jammu kashmir

J&K: टॉप आतंकी कमांडरों की मौजूदगी पर गांव घेरा, सुबह छह से पहले घर से बाहर न निकलने की हिदायत

Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 16 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
security forces launched caso in kulgam jammu kashmir
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सोमवार को दो स्थानों सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने कासो चलाया। पनीपोरा गांव में टाप कमांडर जीनत उल इस्लाम और रियाज नायकू की मौजूदगी की सूचना है। सेना की ओर से पूरे गांव में कैस्पर से घूमकर लोगों से सुबह छह बजे से पहले घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न होने पाए।  
विज्ञापन


सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में आतंकियों की जानकारी मिलने पर सोमवार को कंडीपोरा गांव में साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर घरों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

अनंतनाग के अध्यापक बनने की सूचना निकली अफवाह

पुलिस ने सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक अध्यापक के आतंकी बनने की सूचना को अफवाह बताया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के ची इलाके के एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक की सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में उसे आतंकी बनने की बात कही जा रही थी। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि वह केपी रोड पर एक ट्यूशन सेंटर चलाता है। किसी ने शरारतवश यह अफवाह फैलाई है। ऐसे तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

कुपवाड़ा में आज स्कूल-कालेज रहेंगे बंद

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन, करनाह व मच्छिल को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में हायर सेकेंडरी स्कूल व कालेज मंगलवार को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन यह आदेश जारी किया गया है। वहीं रेल प्रशासन ने बनिहाल-बारामुला रेल लिंक पर रेल सेवाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed