J&K: बारामुला में सुरक्षाबलों ने चलाया कासो, मन्नान वानी के फंसे होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में देर रात गहन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को सोपोर में कुछ टॉप आतंकी कमांडरों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इस तलाशी अभियान में सोपोर पुलिस, सेना की 52 आरआर और सीआरपीएफ शामिल हुई है।
बताया जा रहा है कि एएमयू के रिसर्च स्कॉलर से आतंकी बना मन्नान वानी भी इसी इलाके में मौजूद हो सकता है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। जबकि कुलगाम में भी सुरक्षा बलों ने देर शाम तलाशी अभियान चलाया।
इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। सुरक्षाबलों ने आतंकी मौजूदगी की सूचना पाकर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। फिलहाल कासो जारी है।
#JammuAndKashmir Police, Army & Central Reserve Police Force (CRPF) started cordon and search operation in Baramulla's Sopore after receiving inputs about presence of some terrorists in the area. More details awaited
— ANI (@ANI) February 3, 2018