फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces launched a search operation in Sachar forest of Jammu

Jammu: जंगल में हथियारबंद दिखने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, स्थानीय लोगों ने दी थी सूचना

Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलावर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलावर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

शाम ढलने तक सर्च ऑपरेशन जारी था लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शाम चार बजे से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रात आठ बजे तक जारी था।

विज्ञापन
Security forces launched a search operation in Sachar forest of Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रविवार दोपहर बाद सच्चार इलाके से सटे जंगल में सात हथियारबंद संदिग्ध दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में शाम चार बजे तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों से संदिग्ध दिखाई देने की सूचना मिलने के तुरंत बाद भारतीय सेना और पुलिस ने सच्चार इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल का चप्पा-चप्पा छाना। शाम ढलने तक सर्च ऑपरेशन जारी था लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया। शाम चार बजे से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन रात आठ बजे तक जारी था। अंधेरा होने के कारण और धुंध छाने की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आठ जुलाई को बदनोता गांव में आंतकी वारदात को अंजाम देने वाले आतंकवादी अभी भी सुरक्षा बलों के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इसके बाद इलाके में सेना और पुलिस लगातार सक्रियता बरत रही है। सच्चार से सटे जंगलों में भारतीय सेना ने हेलिकॉप्टर से तलाशी अभियान चलाया और आतंकवादियों को ढूंढने के लिए पैरा कमांडोज की मदद भी ली। एसडीपीओ बिलावर शिवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर इलाके में कोई संदिग्ध दिखाई दे तो लोग तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed