{"_id":"5bba31c0867a55687741a1ed","slug":"security-forces-launch-caso-in-half-a-dozen-villages-of-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां के आधा दर्जन गांवों में चला कासो, दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां के आधा दर्जन गांवों में चला कासो, दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव से एक दिन पहले रविवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के आधा दर्जन गांवों को घेरकर सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए आतंकियों की मौजूदगी की सूचना थी।
विज्ञापन
इनपुट मिलने के बाद सुबह सेना, सीआरपीएफ व एसओजी की टीम ने जिले के सिंदो श्रीमाल, बालपोरा, गनावपोरा, बर्थीपोरा, वाथू, चक आदि गांवों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। गांव के एंट्री व एक्जिट प्वाइंट को सील कर दिया गया था। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। देर शाम तक चले अभियान में किसी प्रकार का सुराग न मिलने पर आपरेशन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, उत्तरी कश्मीर के सोपोर में भी रविवार शाम को फायरिंग की आवाज के बाद कासो चलाया गया। शीलू इलाके में सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से चलाए गए अभियान में दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। फिलहाल आपरेशन जारी है।
विज्ञापन