फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security forces killed a intruder who break the security in jammu former cm farooq abdullah house

J&K: फारुख अब्दुल्ला के घर में कार लेकर घुसा युवक था निहत्था, सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Sat, 04 Aug 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
security forces killed a intruder who break the security in jammu former cm farooq abdullah house
मारा गया युवक मुर्फा शाह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के भटिंडी जम्मू स्थित आवास के बाहर एक कार चालक ने घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की। मगर युवक के कार न रोकने पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कार सवाल युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


एसडी सिंह जामवाल आईजी, जम्मू जोन ने बताया कि, युवक की पहचान मुर्फा शाह, पूंछ निवासी के रूप में हुई है। उसने फारुख अब्दुल्ला के घर में एसयूवी लेकर घुसने का प्रयास किया था। हलांकि उसके पास कोई हथियार नहीं था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो गोली कार सवार युवक के सर में लगी। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो युवक को कई बार गाड़ी रोकने की चेतावनी दी गई। वार्निंग फायर करने के बावजूद गाड़ी न रोकने पर सुरक्षाबलों ने संदिग्ध युवक को गोली मार दी। गोली सर पर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।



वहीं मारे गए युवक के पिता का कहना है कि उसे क्यों मारा गया इस बात की जांच होनी चाहिए। उसके पास किसी तरह का हथियार भी नहीं था। अगर उसने बैरकेडिंग तोड़ी थी तो सुरक्षाबल उसे रोक कर जांच कर सकती थी। उसके भाई का कहना है कि वह पूरी तरह ठीक था और अभी पढ़ाई कर रहा है।

देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed