फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces have shot dead a terrorist in an encounter in Bhaderwah.

जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी: भद्रवाह में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर, एम4 राइफल बरामद

Sat, 12 Sep 2026 11:24 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 12 Sep 2026 11:24 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के सेओजधार के जंगल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद किया।

विज्ञापन
Security forces have shot dead a terrorist in an encounter in Bhaderwah.
सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।

विज्ञापन

मौके से एम4 राइफल बरामद
एसओजी डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी के शव बरामद किए। मुठभेड़ स्थल से अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल भी बरामद हुई है। सुरक्षाबलों ने बरामद शव और हथियार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर रही। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में अभियान और तलाशी की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन अशदर में हुआ था ढेर
यासिर को 5 सितंबर को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के अशदर गली इलाके में चलाए गए ऑपरेशन अशदर के दौरान मार गिराया गया था। अभियान में भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल थीं।

पहले एके राइफल भी हुई थी बरामद
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक एके राइफल और अन्य युद्ध संबंधी सामान भी बरामद किया था। सुरक्षा एजेंसियां अब आतंकी के स्थानीय संपर्कों और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही हैं।

आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज
सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में खुफिया जानकारी के आधार पर निगरानी और संयुक्त अभियान लगातार जारी हैं। यासिर के मारे जाने को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed