{"_id":"594940d14f1c1b56428b4593","slug":"security-forces-did-search-operation-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चलाया। सुरक्षा बलों को उक्त इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उक्त घटना अनंतनाग जिले के मीर बाजार के करीब जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित खीरवन गांव की है।
विज्ञापन
सेना को सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में कुछ आतंकियों की हरकत देखने को मिली है। सूचना मिलने के बाद पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने इलाके में घर-घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कई घंटे चले इस कासो में किसी आतंकी के होने का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इन दिनों घाटी में खासकर दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से कासो चलाया जा रहा है।
विज्ञापन