J&K: चसाना के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के रियासी जिले की तहसील चसाना के शेरगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलाें ने आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सेना और पुलिस ने बुधवार को सूचना मिलने पर इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
अनुमान लगाया जा रहा कि इन हथियारों को काफी पहले आतंकवादियों ने छिपाया होगा। जानकारी के अनुसार सेना की 60 आरआर तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानाें की ओर से संयुक्त रूप से शेरगढ़ी के जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान विस्फोटक और हथियार बरामद हुए। गौरतलब है कि जिले से तीन वर्ष पहले पूरी तरह से आतंकवाद को खत्म दिया गया था। बुधवार को हथियार तथा विस्फोटक बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही कि आतंकवाद की जड़ें अभी भी कहीं पर हैं। इसकी रिपोर्ट चसाना पुलिस स्टेशन में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इन हथियारों की हुई बरामदगी
सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद विस्फोटकों में 3.3 राइफल व एक मैग्जीन, 3.3 राइफल के 90 राउंड, एक एके-56, एके 56 के 81 राउंड, एके 56 की चार मैग्जीन, एक रेडियो सेट, एक रेडियो एंटीना, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैग्जीन, दो चाइनीज ग्रेनेड, दो हैंड ग्रेनेड, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, सात बैटरी, दो आरपीजी राउंड, एक आईएलएल राउंड, पीका राउंड 67, 23 विस्फोटक, 12 किलो आईईडी शामिल हैं।