{"_id":"680bca1def6bd9746e092882","slug":"security-forces-arrested-two-aides-of-terrorists-in-kulgam-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: कैमूह कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ा, पिस्टल-कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: कैमूह कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को पकड़ा, पिस्टल-कारतूस बरामद
Fri, 25 Apr 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:15 PM IST
सार
पहलगाम के बायसरन में 26 बेगुनाहों की जान लेने वाले हमलावरों में से तीन के सुरक्षा एजेंसियों ने स्केच जारी करने के बाद तस्वीरें भी जारी की हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षाबलों को जो बताता, उसके आधार पर स्केच बनाए गए थे।
विज्ञापन
बरामद हथियार और पकड़े गए आतंकियों के मददगार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम के गुनहगारों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने कैमूह कुलगाम में नाका चेकिंग के दौरान आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम के गुनहगारों के घर जमींदोज
उधर, पहलगाम के गुनहगारों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के घर जमींदोज हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर और बिजबिहाड़ा स्थित आदिल ठोकर के घरों की वीरवार रात को तलाशी ली। इनमें बड़ी मात्रा में रखे गए विस्फोटक फटने से घर ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम के बायसरन में 26 बेगुनाहों की जान लेने वाले हमलावरों में से तीन के सुरक्षा एजेंसियों ने स्केच जारी करने के बाद तस्वीरें भी जारी की हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षाबलों को जो बताता, उसके आधार पर स्केच बनाए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, हमले में तीन से चार आतंकवादी शामिल थे। इनमें दो पाकिस्तानी और अन्य स्थानीय आतंकियों में आसिफ व आदिल भी शामिल हैं।