फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security for amarnath yatra 2019 placed in hands of senior ips and kps

इनके हाथ में रहेगी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा, परिंदा भी पर न मार सके ऐसा रचा गया है 'चक्रव्यूह'

Thu, 20 Jun 2019 09:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 20 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
security for amarnath yatra 2019 placed in hands of senior ips and kps

श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस ने भी अपने अफसरों की तैनाती कर दी है। खासकर यात्रा के दोनों रूट पर बने कैंपों के लिए एसएसपी और एसपी स्तर के अफसरों को तैनात किया गया है, जो बतौर कैंप कमांडर काम करेंगे। पवित्र गुप्त गुफा से लेकर दोनों रूट पर कई जगहों पर कैंप बने हुए हैं। हालांकि यह अधिकारी अधिकतर आर्म्ड पुलिस बटालियनों से हैं। सोमवार से यह अधिकारी मोर्चा संभाल लेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहलगाम रूट के लिए एक ज्वाइंट कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका संचालन रिजर्व पुलिस की 17 बटालियन करेगी। इसके कमांडर बेनम तोश होंगे। इसी तरह से बालटाल रूट का कमांडर आर्म्ड की नौवीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर मोहम्मद जैद के पास है। 
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग के लिए यात्रा अधिकारी राज्य पुलिस की पांचवीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर तेजराम कटोच को नियुक्त किया गया है। बालटाल मार्ग के यात्रा अधिकारी राज्य पुलिस की आईआरपी की पांचवी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजीव कुमार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग से सहायक यात्रा अधिकारी 11वीं बटालियन के डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर तनवीर जिलानी, शेषनाग में स्थापित होने वाले यात्री शिविरों की सुरक्षा का जिम्मा सहायक पुलिस यात्रा अधिकारी दूसरी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राजकुमार, पंचतरणी बेस कैंप के लिए 11वीं बटालियन के डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर राकेश कुमार, बालटाल रूट से सहायक पुलिस यात्रा अधिकारी आर्म्ड विंग कश्मीर शाखा के आईजीपी कार्यालय में तैनात सेक्शन ऑफिसर जावेद अहमद डार, बालटाल मार्ग से आने वाले मणिगाम बेस कैंप का इंचार्ज चौथी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर इकबाल को बनाया गया है।

पवित्र गुफा में सुरक्षा बंदोबस्त का जिम्मा इंडियन रिजर्व बटालियन की 24वीं बटालियन में तैनात डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर प्रभीत सिंह को सौंपा गया है। वह एक से 23 जुलाई तक पवित्र गुफा में तैनात रहेंगे। 24 जुलाई से लेकर यात्रा के समाप्त होने तक पवित्र गुफा में सुरक्षा का जिम्मा राज्य पुलिस की सातवीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र सिंह को सौंपा गया है। वहीं, छड़ी मुबारक की सुरक्षा का जिम्मा राज्य पुलिस की 14वीं बटालियन की डिप्टी कमांडेंट सुखदेव राज को सौंपा गया है।

जम्मू आईजी को सहयोग करेंगे अफसर
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी रैंक के चार अधिकारियों को जम्मू आइजीपी एमके सिन्हा का सहयोग करने को कहा गया है। इनमें चार एसएसपी रैंक के अफसर हैं। जिनमें तेजेंद्र सिंह, , अल्ताफ हुसैन शाह, संजय शर्मा और कुलवंत सिंह शामिल हैं।

पुलिस की महिला कंपनियां भी योगदान देंगी
अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू और कश्मीर संभाग में पुलिस की महिला बटालियन भी ड्यूटी देंगी। महिला पुलिस की चार कंपनियों को तैनात किया जाएगा। दोनों संभागों में दो-दो कंपनियां यानी 200 महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed