{"_id":"9b7db1871f7adaae7258953e80a6a67f","slug":"security-dam-required-at-nikki-tawi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निक्की तवी पर सुरक्षा बांध की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की तवी पर सुरक्षा बांध की दरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Tue, 28 Oct 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने निक्की तवी में आई भीषण बाढ़ में आसपास की हजारों एकड़ कृषि भूमि बह गई थी। बाढ़ ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई थी। नुकसान की मार खाए किसान इस नदी पर सुरक्षा बांध बनाने की फिर गुहार लगा रहे हैं। निक्की तवी के आसपास बसे गांव कत्याल, जस्सोर, नड़ी और खेपड़ में बाढ़ ने अपना रौद्र रूप दिखाया था।
विज्ञापन
यहां के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग से पहले भी नदी के किनारे सुरक्षा बांध बनाने की मांग की थी। लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ। नतीजा तबाही के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
गांव के मखन लाल, जगदीश राज, पुरुषोत्तम कुमार, बिहारी लाल का कहना है कि नुकसान का जायजा लेने के लिए अभी तक विभागीय अधिकारी यहां नहीं आए हैं।
बाढ़ में सब्जियां, धान और अन्य फसलों को नुकसान हुआ और खेतीयोग्य भूमि पानी में बह गई। राजस्व विभाग ने मुआवजे के लिए अब तक सूचियां नहीं बनाईं।