2013 में लापता हुआ था अब आतंकी बन हुआ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्थानीय आतंकी को धर दबोचा। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक साझे अभियान में यह सफलता मिली। यह ए प्लस कैटेगरी का आतंकी है और इस पर पांच लाख का इनाम भी था। उसके कब्जे से एके 47 भी बरामद की गई।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रु (एसओजी) और सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) द्वारा हंदवाड़ा के करमपुरा राजवाड़ा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
2013 में स्कूल से हुआ था लापता
एसपी हंदवाड़ा ग़ुलाम जिलानी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी की शिनाख्त हंदवाड़ा के फलक नूर (पुत्र ग़ुलाम मोहम्मद मीर) के तौर पर हुई है।
जब वह 12वीं कक्षा में था तो गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हंदवाड़ा से लापता हो गया था। नूर वर्ष 2013 में आतंकी संगठन हिज्ब में शामिल हुआ था और तब से ही वह इलाके में सक्रिय था।