फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security agencies on alert after inputs of terror attack in srinagar

श्रीनगर में किसी बड़ी आतंकी साजिश के मिले इनपुट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 19 Jun 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Mon, 19 Jun 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
security agencies on alert after inputs of terror attack in srinagar
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : File Photo

आतंकियों की चहलकदमी रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी होने लगी है। कुछ आतंकियों की शहर में मौजूदगी के सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। आशंका जताई गई है कि नूरबाग, नौहट्टा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों के ठिकानों, प्रतिष्ठानों, काफिले तथा तैनाती स्थल पर ग्रेनेड हमले किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रमुख स्थलों, सैन्य ठिकानों, नाकों तथा प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि पिछले कुछ दिनों में डाउनटाउन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है। आतंकी नूरबाग, नौहट्टा तथा ईदगाह इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


आतंकी खासकर ग्रेनेड हमले तथा अंधाधुंध फायरिंग कर सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। इनके निशाने पर शहर में सुरक्षा बलों के ठिकाने, प्रतिष्ठान, सुरक्षा बलों की तैनाती स्थल तथा काफिले हो सकते हैं। विभिन्न नाके तथा पुलिस थानों पर भी ग्रेनेड फेंके जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में शामिल होकर हमले की साजिश

security agencies on alert after inputs of terror attack in srinagar
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : Demo Photo
सूत्रों ने बताया कि शहर में लश्कर, हिजबुल तथा जैश से जुड़े आतंकियों के आने-जाने की सूचनाएं आती रही हैं। इनके डाउनटाउन इलाके में लोगों से मिलने-जुलने के इनपुट हैं। इनकी कोशिश स्थानीय युवाओं को आतंक के रास्ते पर ले जाने के लिए भड़काने की रही है।

हालांकि, इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पिछले वर्ष लाल चौक इलाके से जैश के दो ओजीडब्ल्यू पकडे़ गए थे। 

आतंकी भीड़ में शामिल होकर हमले की साजिश रच रहे हैं। इसके तहत प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसकर सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची गई है, ताकि भीड़ की आड़ में आसानी से मौके से फरार हुआ जा सके। इसलिए प्रदर्शन के दौरान भी अलर्ट रहने की सुरक्षा बलों को हिदायत दी गई है।  

श्रीनगर में बढ़े हैं ग्रेनेड हमले

security agencies on alert after inputs of terror attack in srinagar
आतंकी हमले की साजिश - फोटो : File Photo
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले बढ़े हैं। वीरवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हैदरपोरा में आतंकियों ने पुलिस के रात्रिकालीन दस्ते (नाइट कौलम) को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इसके पहले गत रविवार को सफाकदल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें एक एसआई समेत चार जवान घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed