{"_id":"5eca3d878ebc3e85b54f7f28","slug":"security-agencies-alert-on-finding-terrorist-hideout-in-tehsildar-s-house-in-pulwama-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामाः तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, इसका भाई भी था आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामाः तहसीलदार के घर में आतंकी ठिकाना मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, इसका भाई भी था आतंकी
Sun, 24 May 2020 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 24 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के बिलोव गांव में नायब तहसीलदार के घर बने आतंकी ठिकाने के ध्वस्त किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इससे आतंकी संगठनों की सरकारी मुलाजिमों तक पकड़ बनाने के मामले का खुलासा हुआ है। फिलहाल तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया था। हालांकि, ठिकाने से किसी प्रकार का हथियार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार नजीर अहमद वानी की दुकानों में से एक दुकान के तहखाने में आतंकी ठिकाना बना था। इसका आतंकी इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः देश के दुश्मन! होश उड़ा देने वाला तहसीलदार का तहखाना, घर में बना रखा था आतंकी ठिकाना
विज्ञापन
बताते हैं कि वह मारे गए आतंकी लियाकत अहमद वानी का चाचा है। इसके साथ ही उसका भाई मुनीर अहमद वानी भी आतंकी था, जिसे 1996 में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। राजपोरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद से उससे पूछताछ चल रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।