{"_id":"5ba4280c867a557ebc194c6a","slug":"security-agencies-alert-on-bat-activity-increase-on-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर पाकिस्तान और बैट ने क्यों की जवान के साथ बर्बरता, वजह जानकर चौंक जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर पाकिस्तान और बैट ने क्यों की जवान के साथ बर्बरता, वजह जानकर चौंक जाओगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 21 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ जवान के शव के साथ की गई बर्बरता की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। अब तक नियंत्रण रेखा पर ही इस तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन पहली बार इंटरनेशनल बॉर्डर पर यह घटना हुई।
जिसमें पाकिस्तान की बैट टीम के हाथ होने की बात सामने आ रही है। बॉर्डर पर बैट का सक्रिय होना एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। ऐसे में बीएसएफ की ओर से अब एसओपी (स्पेशल ऑपरेशन प्रोसीजर) पर अधिक ध्यान देने पर अमल होगा।
एलओसी पर बैट का खतरा सबसे अधिक रहता है। बॉर्डर पर क्योंकि फेंसिंग होती है तो बैट के लिए आसानी नहीं होती। इसके बावजूद बैट का हमला होना कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बॉर्डर पर आमने-सामने की लड़ाई में बुरी तरह से पस्त हुआ है। पिछले तीन साल में जम्मू, सांबा, कठुआ के बॉर्डर पर जब-जब पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है उसे बीएसएफ की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।

पिछले तीन साल के दौरान पाकिस्तान ने बॉर्डर पर करीब 1500 बार सीजफायर तोड़ा है। इसमें बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की करीब 400 पोस्टों को बुरी तरह से तहस-नहस किया गया है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के 150 से अधिक सैनिकों को ढेर भी किया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है।
शायद यही वजह है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अब बैट टीम का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जो बॉर्डर पर इस तरह की घटना को अंजाम देने के लिए तैनात की गई है। बॉर्डर पर घुसपैठ में बार-बार असफल होना भी इसकी एक वजह मानी जा रही है।