{"_id":"5dfbd1d68ebc3e87d2174f51","slug":"security-agencies-alert-in-kashmir-on-nationwide-opposition-to-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के देशव्यापी विरोध पर कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के देशव्यापी विरोध पर कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Fri, 20 Dec 2019 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुस्तैदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएएए) को लेकर धधकी आग कहीं कश्मीर घाटी का रुख न करे, इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
इस बीच कल होने वाली जुमे की नमाज को लेकर भी सुरक्षा बल ऐतिहात बरत रहे हैं। नमाजियों की आड़ में असमाजिक तत्व किसी हरकत को अंजाम न दे सकें इसके लिए मस्जिद के आसपास कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, असम, बेंगलुरू आदि सहित देश के कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन और भड़की हिंसा के बाद जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आशंका है कि घाटी में भी आग की तपिश पहुंच सकती है। पुलिस को आशंका है कि शरारती तत्व हालात का फायदा उठाते हुए घाटी में चिंगारी लगाने की कोशिश कर सकते हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कुछ जगहों पर प्रदर्शन की तैयारी की भी सूचना है।
पुलिस रहेगी मुस्तैद
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी लॉं एंड ऑर्डर मुनीर खान ने कहा कि श्रीनगर में जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस हर जगह मुस्तैद रहेगी। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर घाटी में हिंसा के भड़कने की आशंका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुनीर खान ने कहा कि अभी तक लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर में हालात ठीक चल रहे हैं, इसलिए हमें आगे भी अच्छे हालात की उम्मीद करनी चाहिए।
जामिया मस्जिद में चार माह बाद शुरू हुई नमाज
जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के हटाये जाने के बाद पैदा हुए हालात के चलते जामिया मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जा रही थी। लगभग चार माह बाद बुधवार को यहां फिर से नमाज पढ़नी शुरू हुई है।