फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   securiti

शहर में धारा 144 के चलते सार्वजनिक यातायात प्रभावित

विज्ञापन
securiti
शहर मे 144 लगने पर बस स्टेड रोड पर यात्ी पैदल जाते हुएे वहान सडको पर नही िदखे
जम्मू। धारा 144 लागू होेने के कारण शहर में सामान्य यातायात की सुविधा प्रभावित रही। शहर के अधिकांश इलाकों में चलने वाली मिनी बस सेवा ठप रही। सार्वजनिक यातायात सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री और पर्यटक सबसे अधिक प्रभावित हुए। यातायात की सुविधा नहीं मिलने से लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हालांकि कुछ इलाकों में मिनी बस चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शहर में धारा 144 के लागू होने के चलते सुबह से यातायात सुविधा प्रभावित रही। सड़कों पर यात्री वाहन की मौजूद न के बराबर दिखी। सड़क पर केवल निजी वाहन ही नजर आए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए यातायात की सुविधा नहीं मिलने से काफी परेशान हुए। इस दौरान लोग लिफ्ट लेने के साथ पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। बिक्रम चौक से एयरपोर्ट जाने वाले यात्री भी पैदल जाते नजर आए। रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों का कहना था कि उन्हें पता नहीं था की मेटाडोर नहीं चलेगी। ऑटो वाले मनमाना किराया मांग रहे हैं। मिनी बस के अलावा अन्य कोई यातायात का साधन नहीं है। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मिनी बस सेवा ठप रहने से सबसे अधिक परेशानी होती है। दोपहर बाद रेलवे स्टेशन के लिए इक्का-दुक्का मिनी बसे चलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली, लेकिन जानीपुर, बनतालाब, तालाब तिल्लो, छन्नी हिम्मत और बाड़ी ब्राह्मणा जैसे बड़े रूट पर मिनी बस नहीं चलने से परेशानी का आलम रहा।
विज्ञापन

---
कटड़ा के लिए सामान्य रही बस सेवा
रेलवे स्टेशन से कटड़ा की ओर जाने वाली बसें सामान्य रूप से चलीं। हालांकि आम दिनों की तुलना मेें शनिवार को बसों की संख्या कम थी। जम्मू रेलवे स्टेशन से दिन भर बसे नियमित अंतराल के बीच कटड़ा की ओर जाती दिखीं। वहीं शहर के बस स्टैंड से सांबा-कठुआ मार्ग पर इक्का-दुक्का बसें ही चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed