फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   securiti

जम्मू-कश्मीरः नींद खुली तो चौक चौराहों पर पाए कंटीले तार, दोपहर बाद मिली राहत

विज्ञापन
securiti
तवी पुल तैनात जवान

सुबह आंख खुली तो शहरवासियों का सड़क पर कंटीले तार से सामना हुआ। इससे गत पांच अगस्त की याद भी ताजा हो गई। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के साथ ही उस दिन भी शहर में जहां तहां कंटीले तार लगाए गए थे। शनिवार को पुराने शहर के सभी चौक चौराहों पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में रास्ते खोलकर राहत दी गई।

विज्ञापन


पुराने शहर में शनिवार तड़के तीन बजे से ही पुलिस वाहनों से धारा 144 लागू होने की सूचना दी जाने लगी। इसमें लोगों को घरों से बाहर न आने की हिदायत दी गई। शहरवासियों ने सुबह उठकर जरूरी सामग्री जुटाने का काम किया। सब्जी मंडी में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही, लेकिन बाद में पुलिस ने मंडी को बंद करवा दिया। इसी तरह दूध, दही सहित अन्य खाद्य पदार्थों को खरीदने में भी लोग जुटे रहे। जगह-जगह कंटीले तार बिछे होने के कारण सामान्य दिनों के मुकाबले दूसरे क्षेत्रों से शहर में दूध की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


शहर के जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, परेड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, शालामार, लखदाता बाजार, खटिकां तालाब आदि क्षेत्रों में कंटीले तार बिछाए गए थे। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस के सायरन वाहनों से लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या भूमि विवाद पर न्यायालय का फैसला आने पर थोड़ी देर के लिए ज्यादा सख्ती की गई। लेकिन दोपहर बाद राहत दी गई। कई जगहों पर लोगों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानी भी हुई। कंटीले तार बिछे होने के कारण उन्हें दूसरे लंबे रास्तों से होकर गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। देर शाम को अधिकतर हिस्सों में कंटीले तार थोड़ा पीछे करके लोगों को आवाजाही में इजाजत दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed