फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sector Commander level meeting was held between Border Security Force and Pak Rangers on International Border in Suchetgarh jammu

जम्मू-कश्मीर: बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक, पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी

Wed, 05 Jan 2022 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 05:04 PM IST
सार

बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा नियमित रूप से आईबी का उल्लंघन करने वाली ड्रोन गतिविधियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई। आईबी के करीब पाक रेंजर्स द्वारा निर्माण कार्य और घुसपैठ जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Sector Commander level meeting was held between Border Security Force and Pak Rangers on International Border in Suchetgarh jammu
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

जम्मू के सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा(आईबी) पर सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के बीच सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीआईजी सुरजीत सिंह ने किया। पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फहद ने किया। वर्ष 2022 में यह पहली सेक्टर स्तरीय कमांडर स्तर की बैठक थी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान दोनों सीमा प्रहरी बल के कमांडर ने सीमा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल द्वारा घुसपैठ की साजिशों, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों व  नशीले पदार्थों की तस्करी और सीमा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों पर मुख्य जोर दिया गया। बीएसएफ कमांडर द्वारा पाकिस्तानी तत्वों द्वारा सीमा पार से सभी नापाक प्रयासों के संबंध में विरोध भी दर्ज कराया गया। विशेष रूप से तीन जनवरी 2022 को रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ द्वारा जब्त किए गए हथियारों और नारकोटिक्स की खेप को लेकर बात की।
विज्ञापन

 

इस प्रकार की गतिविधियां अस्वीकार्य हैं- बीएसएफ

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने दोहराया कि इस प्रकार की गतिविधियां अस्वीकार्य हैं। बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा नियमित रूप से आईबी का उल्लंघन करने वाली ड्रोन गतिविधियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई। आईबी के करीब पाक रेंजर्स द्वारा निर्माण कार्य और घुसपैठ जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों कमांडरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक बेहद सकारात्मक, सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक माहौल में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed