फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second wave of Corona hit tourism

कोरोना की दूसरी लहर से पर्यटन पर पड़ने लगी मार

विज्ञापन
Second wave of Corona hit tourism
जम्मू। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से जम्मू-कश्मीर की पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या घटने लगी है। प्रदेश प्रशासन ने पहले ही कई ऐतिहासिक धरोहरों को बंद कर दिया है। अब जम्मू रोपवे पर भी असर दिखा है।
विज्ञापन

यहां रोजाना कई गुणा यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। नवरात्र में भी कोविड के चलते लोगों ने रोपवे पर कम रुझान दिखाया है। इसके साथ सेक्शन 1 में पीरखो-महामाया रोपवे का उद्घाटन भी लटक गया है। जम्मू रोपवे की सेक्शन 2 बाहु-महामाया में पहले रोजाना 100-120 लोग रोपवे की सवारी करने जाते थे। लेकिन मौजूदा यह संख्या घटकर 40 पहुंच गई है। इसी तरह रविवार को यह संख्या 250 से 300 और इससे अधिक रहती थी, लेकिन पिछले रविवार यह संख्या 60 ही रही। यात्रियों की अचानक गिरावट ने भी रोपवे प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। आगामी दिनों में पार्क और इंटरटेनमेंट गतिविधियों पर भी मार पड़ सकती है। इससे रोपवे को बंद भी किया जा सकता है। वहीं जम्मू एयरपोर्ट से पहले रोजाना 2000-2500 यात्री जम्मू पहुंच रहे थे जो मौजूदा घटकर 1500 तक रह गए हैं, हालांकि पिछले दिनों रनवे पर काम चलने के कारण जम्मू आने वाली फ्लाइट में भी कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed