{"_id":"fdc5a58a727e6eb2fd5f0b5d02b9ffa4","slug":"second-phase-election-is-most-important-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे अहम होगा चौथे चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे अहम होगा चौथे चरण का मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस चरण में 18 विधानसभा सीटों के लिए 14 दिसंबर को मतदान होगा। घाटी के तीन जिलों श्रीनगर, अनंतनाग व शोपियां और जम्मू संभाग के सांबा जिले में चौथे चरण में मतदान होना है। इस बीच, चौथे चरण के लिए अनंतनाग सीट से पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
चौथे चरण में मुख्यमंत्री तथा नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। वे सोनावर सीट से पार्टी प्रत्याशी हैं। हजरतबल से नेकां सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला तथा वाचि से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पिछला चुनाव जीती थीं, लेकिन दोनों ही लोकसभा चुनाव में विजयी रहे। इस वजह से ये दोनों ही सीटें महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही ईदगाह से उच्च शिक्षा मंत्री मुबारक अहमद गुल, हब्बा कादल से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शमीमा फिरदौस, अमीराकदल से पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा नेकां के कश्मीर प्रधान नासिर असलम वानी, बाटामलू से मो. इरफान शाह, डुरू से पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद मीर, कोकरनाग से हज मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद और विजयपुर से सुरजीत सिंह सलाथिया की सीट प्रतिष्ठापरक है।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर
नाम वापसी : 27 नवंबर
नामांकन पत्रों की जांच : 29 नवंबर
मतदान : 14 दिसंबर
जिन सीटों के लिए होगा चुनाव
श्रीनगर जिले के हजरतबल, जद्दीबल, ईदगाह, खनियार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनावर व बटामलू, अनंतनाग जिले की अनंतनाग, डुरू, कोकरनाग, शांगस, बिजबिहाड़ा व पहलगाम, शोपियां जिले की वाची व शोपियां और सांबा जिले की सांबा व विजयपुर।