{"_id":"59f9f1234f1c1b76678b88c9","slug":"second-kashmir-world-film-festival-start-at-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर में सेकेंड कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर में सेकेंड कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में दूसरे कश्मीर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल का बुधवार को आगाज हुआ। पांच दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में युवाओं के लिए फिल्म मेकिंग पर वर्कशॉप के साथ-साथ फिल्म स्क्रीनिंग भी होगी। इस अवसर पर मौजूद मंत्री नईम अख्तर ने घाटी में एक बार फिर से सिनेमा हॉल खोलने पर जोर दिया। इस फेस्टिवल में कई जानी-मानी फिल्म जगत की हस्तियां भी घाटी पहुंची हैं। श्रीनगर में टैगोर हॉल में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के तौर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री नईम अख्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन
फेस्टिवल के डायरेक्टर मुश्ताक अली ने बताया कि इस फेस्टिवल का पहला एडिशन इस वर्ष जुलाई महीने में आयोजित किया गया था जो चार दिन तक चला था। लेकिन इस बार फिल्म जगत की अच्छी फैकल्टी मिलने के कारण हमने यह एडिशन पांच दिन का रखा है। मुश्ताक के अनुसार इस दौरान सुबह से फिल्म मेकिंग में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन होगा, जबकि दोपहर के बाद फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी और वे फिल्में ऐसी होंगी जो कभी भी किसी सिनेमा हॉल में न देखी गई हों।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल का आगाज पहली कश्मीरी फिल्म ‘मांज रात’ के साथ किया गया। यह फिल्म 1964 में बनी थी।गौरतलब है कि इस फेस्टिवल में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया है। इसके अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां इसके लिए श्रीनगर पहुंची हैं, जिनमें फिल्म एक्टर रजित कपूर, मुजामिल इब्राहिम, सईद अख्तर मिर्जा, गोविंद निल्हालानी, राहत काजमी, तलत रेखी, अनवर जमाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन