{"_id":"5c60b490bdec22736a7698e6","slug":"second-jammu-festival-golf-cup-debut-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे जम्मू महोत्सव गोल्फ कप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे जम्मू महोत्सव गोल्फ कप का आगाज
Mon, 11 Feb 2019 05:02 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
golf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे जम्मू महोत्सव गोल्फ कप-2019 का आगाज रविवार को हुआ। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने पहली गेंद को टी ऑफ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तवी गोल्फ कोर्स (जेटीजीसी) के सहयोग से पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कुल 96 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सदस्यों के अलावा सेना गोल्फ कोर्स उधमपुर, आर्मी गोल्फ कोर्स नगरोटा, आर्मी गोल्फ कोर्स मीरां साहिब, बीएसएफ गोल्फ कोर्स पलौड़ा के गोल्फ र ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान सलाहकार ने गोल्फ कोर्स में एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव देने को कहा। निदेशक पर्यटन जम्मू ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। बच्चों की श्रेणी में, स्ट्रेट ड्राइव का पुरस्कार अरिंदम सूदन को तो सबसे लंबी ड्राइव मुसाद शफात को और सबसे पास का पिन अरिंदम सूदन को मिला।
विज्ञापन
प्रत्येक चार गेंद के बीच सर्वश्रेष्ठ खेलने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार भी विजेता ट्रॉफ ी से सम्मानित किया गया, जिनमें मानव गुप्ता, अभिमन्यु बेरी, आकाश भोला, चंद्रजीत सिंह, आशिक हुसैन, विवेक खजूरिया, सहित अन्य को मिला। बच्चों के बीच चार बॉल में अरिंदम सूदन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।