फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Second case of new strain of Corona has been reported in Jammu

जम्मू में कोरोना के नए स्ट्रेन का दूसरा मामला, नया संक्रमित पहले मरीज का भाई

Tue, 29 Dec 2020 06:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Second case of new strain of Corona has been reported in Jammu
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

जम्मू में कोरोना के नए स्ट्रेन का दूसरा मामला सामने आया है। आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई है, लेकिन जांच के लिए नमूना दिल्ली भेजा गया है। नया संक्रमित पहले मरीज का भाई है। दोनों ही मामलों में पीड़ित बिना लक्षण वाले हैं।

विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर में कोविड महामारी से जूझ रहे लोगों को पहले चरण में वैक्सीन देने के लिए 4500 से अधिक स्थानों की शिनाख्त की गई है। इसमें जम्मू संभाग में करीब 2300 स्थान हैं। इसमें पहले चरण में सरकारी व निजी चिकित्सा कर्मियों, दूसरे चरण में सुरक्षाकर्मियों और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक या इससे कम उम्र में कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश में वैक्सीन के भंडारण और उचित वितरण के लिए सैकड़ों कोल्ड चैन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


पहले चरण के लिए करीब एक लाख चिकित्सा कर्मियों को पंजीकरण किया गया है। पंजीकृत होने वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन के लिए पहले से प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें व्यापक स्तर पर वैक्सीन का विस्तार करने के लिए 14 हजार से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्ट, पैरा मेडिकल स्टाफ और इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नई मोबाइल आधारित ईविन एप्लिकेशन से वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया की जाएगी, जिसमें संबंधित स्थानों पर वैक्सीन की उपलब्धता, सप्लाई और मांग का विस्तार से विवरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चरणों के बाद ही आम लोगों को वैक्सीन की श्रेणी में लाया जाएगा। इसके लिए पहले फ्रंटलाइन वारियर्स को वैक्सीन देकर तैयार कर लिया जाएगा। चिकित्सा कर्मियों के डेटा को संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर लिया गया है, जबकि विभिन्न सुरक्षाकर्मियों के डेटा को जुटाया जा रहा है। हालांकि, 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों में जिन्हें कोई बीमारी है, उनकी शिनाख्त के लिए अभी मानदंड फाइनल नहीं किए गए हैं। ऐसा संभव है कि इसमें गंभीर मरीजों को ही शामिल किया जाएगा। वैक्सीन के प्रभाव को देखने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।

पहले चरण में चिकित्सा कर्मियों को वैक्सीन देने की तैयारी की गई है। जनवरी में वैक्सीन आने की उम्मीद है। डॉ. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed