फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   search

घुसपैठियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने खंगाला गोरण का जंगल

विज्ञापन
search
सांबा। सीमापार से घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पहाड़ी क्षेत्र गोरण के जंगलों में रात भर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सुरक्षा बलों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में लगातार घुसपैठ की सूचनाएं मिल रही हैं। इस सिलसिले में सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। हालात को देखते हुए एजेंसियां किसी तरह की ढील देने के मूड में नहीं हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को सीमा से घुसपैठ की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया था। हालांकि पुलिस इसे नियमित तलाशी अभियान का हिस्सा बता रही है। इससे पहले 16 मई को भी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर बहने वाले नदी नालों पर दो दिनों तक सेना ने तलाशी अभियान चलाया था। रक्षा सूत्रों ने दावा किया था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बहने वाले नदी नालों से घुसपैठ कराने की कोशिश में है। इलाके का बबर नाला पहले तस्करों का मुख्य मार्ग रहा है। बाद में इसी मार्ग से घुसपैठ होना शुरू हो गई। इसके चलते सेना ने इस इलाके में गश्त बढ़ा दी। उस दौरान बसंतर दरिया के किनारों पर भी सेना ने तलाशी अभियान चलाया जो फूलपुर तक चला। बंसतर दरिया से घुसपैठ के कई सफल प्रयास हो चुके हैं। इस क्षेत्र पर घुसपैठियों की हमेशा ही नजर रहती है, क्योंकि यह हाईवे की सीमा के काफी निकट है। सीमा के निकट बसंतर दरिया के दोनों ओर घना सरकंडा होने का भी घुसपैठियों को लाभ मिलता रहा है।
विज्ञापन

-ढुंगा गांव में मिले थे ग्रेनेड
बताया कि बीती 9 मई को कारड पंचायत के गांव ढुंगा से पुलिस ने ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया था। उसी दिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने वाले नदी, नालों के आसपास भी खोजबीन की थी लेकिन कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-300 आतंकी घुसपैठ को तैयार
पिछले हफ्ते पुलिस अफसरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीजीपी दिलबाग सिंह ने दावा किया था कि सीमा पार 300 आतंकी लांचिग पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed