{"_id":"671c1b5636ce30c7950a53e4","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jmu1038-469706-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा के सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़/सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगते नदी-नालों को शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से खंगाला।
बीएसएफ के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एंटी टनल अभियान चला रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके की कहीं कोई सुरंग तो नहीं खोदी गई है। इसके तहत पवोंचक्क व तरनाह नाले को भी खंगाला गया। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियों को सुरंग मार्ग से ही घुसपैठ करवाए जाने का इनपुट हैं, जिस पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं। लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में एंटी टनल अभियान चलाए जा रहे हैं। बीएसएफ ने वीरवार रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में हलचल देखी थी। शुक्रवार सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने सीमावर्ती गांव बामुचक और तमाला नाले में सुबह छह बजे संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि जवानों को सफलता नहीं मिली है। करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा।