{"_id":"66c7e7c5be168c76c80fe626","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-1-jam1005-426032-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जंडोर में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जंडोर में संदिग्ध दिखने के बाद तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने देर रात लखनपुर के आसपास के इलाकों में की घेराबंदी, चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे सुरक्षाबल
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनपुर/कठुआ। कस्बे के निकटवर्ती गांव जंडोर में तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद कठुआ पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
मामला वीरवार रात करीब आठ बजे का है। जानकारी अनुसार, इलाके के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर रास्ता पूछा। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। युवक ने उनके पास हथियार होने की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी दीपिका भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गईं। एसएसपी ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली तो सुरक्षाबल और क्यूआरटी की टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। इलाके में ड्रोन, क्यूआरटी और नाका चेकिंग से माध्यम से तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों की टीमें इलाके को खंगाल रही हैं।