{"_id":"59a45b0e4f1c1b8d018b4609","slug":"search-operation-in-many-areas-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आधा दर्जन गांवों को घेरे में लेकर सुरक्षाबलों ने कासो चलाया। इसके अलावा कुलगाम जिले के मिनी सचिवालय के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षाबलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
सुरक्षाबलों को मिली सूचना के आधार पर सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की ओर से सोमवार की सुबह शोपियां जिले के करीब 6 गांवों को घेरे में लिया गया।
इलाके में आतंकियों की गतिविधि की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने मैत्रीबुग, जोईपुरा, दंगाम, वंगाम के अलावा कुछ और गांवों को घेरे में लेकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर कासो समाप्त कर दिया गया।

कासो के दौरान भड़की हिंसा, इलाके में तनाव
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मिनी सचिवालय के पास आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर आसपास के इलाके में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सचिवालय के आसपास के हर घर की तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा मिनी सचिवालय परिसर और बिल्डिंग की भी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
दक्षिणी कश्मीर के अलावा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर विजपारा गांव में भी सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। सेना की 13 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा अभियान शुरू करते ही हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। साथ ही ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों द्वारा पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागे। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव बरकरार रहा।