फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SEARCH OPERATION IN MANY AREAS OF SOUTH KASHMIR

दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने चलाया गहन सर्च ऑपरेशन

Mon, 28 Aug 2017 11:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 28 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
SEARCH OPERATION IN MANY AREAS OF SOUTH KASHMIR
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : AMAR UJALA
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आधा दर्जन गांवों को घेरे में लेकर सुरक्षाबलों ने कासो चलाया। इसके अलावा कुलगाम जिले के मिनी सचिवालय के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षाबलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को मिली सूचना के आधार पर सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की ओर से सोमवार की सुबह शोपियां जिले के करीब 6 गांवों को घेरे में लिया गया।
विज्ञापन


इलाके में आतंकियों की गतिविधि की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने मैत्रीबुग, जोईपुरा, दंगाम, वंगाम के अलावा कुछ और गांवों को घेरे में लेकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर कासो समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कासो के दौरान भड़की हिंसा, इलाके में तनाव

SEARCH OPERATION IN MANY AREAS OF SOUTH KASHMIR
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मिनी सचिवालय के पास आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर आसपास के इलाके में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सचिवालय के आसपास के हर घर की तलाशी ली गई। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों द्वारा मिनी सचिवालय परिसर और बिल्डिंग की भी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। 

दक्षिणी कश्मीर के अलावा उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर विजपारा गांव में भी सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। सेना की 13 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा अभियान शुरू करते ही हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। साथ ही ऑपरेशन में खलल डालने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों द्वारा पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागे। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव बरकरार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed