फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation in Baramulla district of Kashmir by Sopore Police 22rr and Crpf

कश्मीर: बारामूला में आतंकियों के छिपे होने की सूचना, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Mon, 18 May 2020 09:06 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 May 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Search operation in Baramulla district of Kashmir by Sopore Police 22rr and Crpf
फाइल फोटो

उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर के पाजलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। आज यानी कि सोमवार सुबह तड़के सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सोपोर पुलिस, 22 आरआर और सीआरपीएफ के जवान अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। उधर, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलवामा जिले में दो से तीन इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले कल यानी कि रविवार को हिजबुल मुजाहिदीन को डोडा में बड़ा झटका लगा था। बेगपोरा एनकाउंटर में रियाज नायकू के बाद उसका एक और आतंकी ताहिर अहमद भट डोडा मुठभेड़ में मारा गया। ताहिर अहमद भट का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। इसके मारे जाने के साथ ही डोडा आतंक मुक्त होने की कगार पर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः आतंकवाद पर सेना के 'ऑपरेशन चकुरा' का प्रहार, नायकू के खात्मे के बाद हिज्ब को एक और बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी हारून के खात्में के बाद से आतंकी ताहिर अहमद भट ही डोडा व आसपास के इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। साथ ही युवाओं को गुमराह कर आतंक के रास्ते पर ले जाने की नापाक साजिशें भी रच रहा था।

 

यह भी पढ़ेंः  सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग

इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी

ताहिर अहमद भट के मारे जाने के बाद पुलिस महानिरीक्षक जम्मू, मुकेश सिंह ने कहा कि कल रात डोडा के खोत्र गांव में आतंकवादी ताहिर अहमद भट की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली। हम जनवरी 2020 से इस आतंकवादी की तलाश में थे। पूर्व में मारे गए हिजबुल आतंकी हारून के मारे जाने के बाद से यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी
इसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।

बावजूद इसके आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में ताहिर अहमद भट को मार गिराने में सफलता मिली। इसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed