{"_id":"5942ad3b4f1c1b071e8b468c","slug":"search-operation-held-in-samba-after-suspecious-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सांबा जिले में हाइवे के पास दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सांबा जिले में हाइवे के पास दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार संदिग्धों को देखे जाने की सूचना के बाद जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हाईवे से लगने वाले इलाके भी खंगाले गए। हालांकि, तलाशी अभियान में किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
सुबह मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी कि सादे कपड़ों में चार हथियारबंद लोग हाईवे पर सांबा में मुख्य चौराहे के पास देखे गए हैं। वे सिडको औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाते देखे गए हैं। यह इलाका बसंतर दरिया के पास है। बसंतर नदी आईबी से होते हुए पाकिस्तान तक बहती है जो घुसपैठ के प्रमुख रास्तों में से एक है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मजदूरों की सूचना पर सांबा शहर तथा हाईवे पर तलाशी अभियान चलाया गया। इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला गया जिसमें बिना हथियार के कुछ लोग सादे कपड़ों में दिखे। इसके बाद भी पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। ज्ञात हो कि यह इलाका काफी संवेदनशील है। सीमा से लगा होने के कारण आतंकियों ने घुसपैठ कर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। थानों पर भी हमले हुए हैं।
विज्ञापन