{"_id":"6663a33ff1498a1dfc0078d4","slug":"search-operation-held-at-highway-for-two-hours-jammu-news-c-10-jam1008-375837-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईवे पर आईईडी लगी होने की सूचना पर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईवे पर आईईडी लगी होने की सूचना पर चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
बीएसएफ की सूचना एसओजी और स्थानीय पुलिस ने दो घंटे सिद्दड़ा क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला, कुछ नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कुंजवानी-नगरोटा बाईपास स्थित सिद्दड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सर्च आपरेशन चलाया गया। बीएसएफ की गुप्त सूचना पर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि इस दौरान कुछ नहीं मिला। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के पास सूचना थी कि हाइवे पर आईईडी लगाई गई है। साथ ही संदिग्ध देखे जाने की सूचना भी थी।
बीएसएफ ने यह सूचना पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप के साथ साझा की। इसके बाद एसओजी का दल मौके पर पहुंचा। नगरोटा और सिद्दड़ा पुलिस को भी साथ में लिया गया। सिद्दड़ा पुल को सबसे पहले खंगाला गया। ऊपर से लेकर नीचे तक जांच की गई। सुबह नौ बजे लेकर करीब 11 बजे तक पुल समेत आसपास के क्षेत्रों की सर्च की गई। कई लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि ऐसी सूचना थी कि सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है लेकिन इसकी पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व सिद्दड़ा पुल पर पुलिस ने चार आतंकियों को एक ट्रक में जाते वक्त घेरकर ढेर कर दिया था। सिद्दड़ा पुल पर पुलिस नाके पर ग्रेनेड से हमला हो चुका है। कई बार इस क्षेत्र में संदिग्धों को देखे जाने की सूचना मिली है। सिद्दड़ा रोड पर पहले भी आतंकियों ने आईईडी प्लांट की थी। करीब एक वर्ष पहले सिद्दड़ा हाइवे के पास सड़क किनारे दो आईईडी बरामद की गई थीं। इसी तरह की सूचना पर शुक्रवार को आपरेशन चलाया गया।