फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation extended to new areas to hunt down terrorist in JK's Kishtwar Jammu

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़, आतंकी जंगलों का फायदा उठाकर फरार, सेना ने बढ़ाया सर्च ऑपरेशन

Mon, 26 Jan 2026 06:55 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़
अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़ Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 26 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

भारी बर्फबारी के बावजूद जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान को नए इलाकों तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Search operation extended to new areas to hunt down terrorist in JK's Kishtwar Jammu
सुरक्षाबल - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बावजूद सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों की तलाश के लिए चल रहे तलाशी अभियान को और विस्तारित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात हुई मुठभेड़ के बाद यह अभियान जिले के ऊपरी इलाकों तक फैलाया गया है।

विज्ञापन


यह मुठभेड़ रविवार रात करीब 10.20 बजे छात्रू क्षेत्र के जनसीर-कंडीवार जंगल में हुई जब सेना और पुलिस की संयुक्त तलाशी टीम ने आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई जो कुछ समय तक चली। हालांकि, दो से तीन आतंकियों के होने की आशंका है जो अंधेरे, घने जंगल और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में छात्रू इलाके में यह तीसरी मुठभेड़ है। यह पूरा क्षेत्र जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 18 जनवरी को सोनार गांव (मंडराल-सिंहपोरा के पास) में हुई मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो बलिदान हुआ था और सात अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। उस समय भी आतंकी भागने में कामयाब रहे लेकिन 22 जनवरी को उन्हें कुछ किलोमीटर दूर दोबारा घेर लिया गया था। बावजूद इसके आतंकियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी और अभियान जारी रहा। इस दौरान शुक्रवार को इलाके में दो फीट से अधिक बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा मुठभेड़ के बाद इलाके में निगरानी के लिए सेना के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते देखे गए। आतंकियों की तलाश में कई तलाशी दल अलग-अलग दिशाओं में भेजे गए हैं।


अभियान का दायरा किश्तवाड़-सिंथन रोड से जुड़े नए इलाकों तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सेना ने ड्रोन, यूएवी और खोजी कुत्तों की मदद भी लेनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed