{"_id":"591b25184f1c1b8351f22fe0","slug":"search-operation-and-corden-in-kulgam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 15 साल बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन 'कासो', महिलाओं को खदेड़ने के लिए फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 15 साल बाद सेना ने चलाया ऑपरेशन 'कासो', महिलाओं को खदेड़ने के लिए फायरिंग
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Wed, 17 May 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना ने कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इसमें पुरुषों को एक जगह लाकर उनकी शिनाख्त की। इस दौरान महिलाओं ने इसका जमकर विरोध किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खदेड़ने के लिए सेना ने हवाई फायरिंग की।
मई की शुरुआत में शोपियां जिले के करीब बीस से अधिक गांवों में चलाए गए कासो के बाद सेना ने ऐसे ऑपरेशन में तेजी लाने का बयान दिया था।
करीब 15 वर्षों के बाद सेना ने इस तरीके को दोबारा से अपनाया है और इसके चलते मंगलवार को कुलगाम जिले के वोकई गांव में सेना ने पहला कासो चलाया।

Trending Videos
भारतीय सेना
- फोटो : File Photo
सेना ने गांव में सुबह करीब 6 बजे लाउड स्पीकरों से एलान करवाया कि दस साल के ऊपर के सभी पुरुष ग्राउंड में एकत्रित हो जाएं। सेना जब उनकी शिनाख्त कर रही थी, तो इस बीच किसी बात को लेकर सेना के जवानों ने एक युवक की पिटाई शुरू कर दी, जिसको लेकर वहां महिलाएं एकत्रित हो गईं और विरोध करने लगी। महिलाओं को आगे आता देख सेना ने उन्हें वहां से खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की। कुछ देर बाद सेना ने आपरेशन स्थगित किया।