{"_id":"5eebbdf18ebc3e43001f572b","slug":"search-jammu-news-jmu2124392195","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुधवार से जारी तलाशी अभियान वीरवार को भी जारी रहा। सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से मंजाकोट के नक्का, पंजगराईं, राजधानी और कोटरंका के जंगलों खंगाला। दो दीन चले अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकियों की घुसपैठ के इनपुट मिले थे। इस पर सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलो के आसपास तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने इस अभियान को रूटीन बताया। बता दें, दो दिन पहले ही राजोरी के केरी सेक्टर से घुसपैठ का प्रयास किया गया था, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक मंजाकोट के नक्का, पंजगराई, राजधानी आदि के उस पार के इलाकों को पाकिस्तान आतंकियों के लिए लांचिंग पैड के रूप मे इस्तेमाल करता है। पीओके से प्राशिक्षण लेने के बाद उन्हें सीधा लांचिंग पैड पर लाया जाता है और पाकिस्तानी सेना की मदद से भारतीय सीमा मे धकेल दिया जाता है। इन क्षेत्रों से कई बार घुसपैठ के प्रयास सुरक्षाबलों ने नाकाम किए हैं।