{"_id":"69897a41c22f8d45bd0c0952","slug":"search-for-terrorists-intensified-in-the-forests-of-kishtwar-search-operation-continues-for-20-days-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Trashi-1: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज, 20 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Trashi-1: किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की तलाश तेज, 20 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी
Mon, 09 Feb 2026 11:40 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:40 AM IST
सार
किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाबलों द्वारा सर्च एंड कॉर्डन अभियान जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल।
- फोटो : बसित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान लगातार जारी है। यह अभियान पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 7 असम राइफल्स के जवान दुर्गम और घने जंगलों में गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को इन इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जवानों द्वारा हर संभावित ठिकाने की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी के साथ इलाके को खंगाल रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।