फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search continues terrorists involved in Rajori Dhngari attack, interrogation many people district continues

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी, जिले के कई लोगों से पूछताछ

Sat, 07 Jan 2023 11:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 11:39 AM IST
सार

ढांगरी आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जिले के दर्जन भर गांवों में जारी है। सुरक्षा बल लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।

विज्ञापन
Search continues terrorists involved in Rajori Dhngari attack, interrogation many people district continues
ढांगरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी के ढांगरी इलाके में एक और दो जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान जारी रहा। फिलहाल इस मामले में आतंकियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जिले के दर्जन भर गांवों में जारी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबल जंगल के इलाके के साथ-साथ चप्पा चप्पा खंगाल रहे हैं। सुरक्षा बल लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनसे पूछताछ कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले की कश्मीर घाटी से लगने वाले सभी पैदल रास्ते और जंगली इलाकों में सेना का कड़ा पहरा है ताकि किसी तरह से हमले शामिल आतंकवादी कश्मीर घाटी के तरफ न जा पाएं। इसके अलावा पुलिस की हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है कि पिछले 1 महीने के दौरान संदिग्धों का कहां-कहां संपर्क रहा है। उन्होंने किस-किस जगह कहां-कहां किस-किस से बात की।  


बता दें कि राजोरी के ढांगरी सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए हरकत में आते हुए पुलिस ने दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें एक महिला और एक नायब सरपंच भी शामिल है, जिनके संपर्क आतंकवादियों या उनके ओवर ग्राउंड वर्करों से बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed