{"_id":"56e3f58a4f1c1bd4518b457d","slug":"search-continues-for-the-third-day-in-sidhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की सूचना पर लगातार तीसरे दिन तलाशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों की सूचना पर लगातार तीसरे दिन तलाशी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Mar 2016 04:25 PM IST
सार
- पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से सिद्धड़ा से लेकर नगरोटा तक जंगलों और हाइवे पर गहन तलाशी की।
- सुबह सीआरपीएफ और पुलिस ने सिद्दड़ा, नगरोटा, जगती आदि में तलाशी की। वाहनों की जांच के साथ लोगों के पहचान पत्र जांचे गए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में आतंकियों के होने की सूचना पर लगातार तीसरे दिन बाहरी इलाके सिद्दड़ा में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीआरपीएफ की मदद से सिद्धड़ा से लेकर नगरोटा तक जंगलों और हाइवे पर गहन तलाशी की।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से श्रीनगर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी कर इनपुट दिए गए हैं कि आतंकी शहर में वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सेना की ओर से भी कहा गया है कि आतंकी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप, नगरोटा सब डिवीजन पुलिस और सीआरपीएफ एवं सेना ने मिलकर अभियान चलाया था। शुक्रवार को सुबह सीआरपीएफ और पुलिस ने सिद्दड़ा, नगरोटा, जगती आदि में तलाशी की। वाहनों की जांच के साथ लोगों के पहचान पत्र जांचे गए।
विज्ञापन
एसडीपीओ भारत भूषण का कहना है कि आतंकियों की सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। किसी प्रकार की कहीं पर कोई चूक न हो, इसलिए एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को भी विश्वास में लिया गया है, ताकि उनके क्षेत्र में कोई हलचल होने पर पुलिस को पता चल सके।