{"_id":"584cbfab0660b9f4812a0e3b070de03b","slug":"search-committee-appointmented-for-ju-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू में वीसी की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में नए उप कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के चांसलर तथा राज्य के गवर्नर की ओर से कमेटी बनाने के साथ ही इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह ईशर ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रो. आरडी शर्मा को कार्यकारी उप कुलपति बनाया गया है। सर्च कमेटी का गठन होने के साथ विश्वविद्यालय में चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
उपकुलपति की नियुक्ति के लिए विशेषज्ञों से आवेदन जल्द से जल्द देने को कहा गया है। सर्च कमेटी को यह भी अधिकार होगा कि वह आवेदन करने वाले विशेषज्ञों से इतर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर भी विचार कर सकता है।
विज्ञापन
सर्च कमेटी आवेदनकर्ताओं के नामों में से योग्य व्यक्तियों के पैनल की सिफारिश उप कुलपति की नियुक्ति के लिए करेगी। कम से कम दस साल का प्रोफेसर पद के अनुभव होने के साथ ही आवेदनकर्ता का एकेडमिक रिकार्ड अव्वल होना चाहिए।पहली जनवरी -2015 तक आवेदक की आयु 62 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वीसी के पद के लिए वर्तमान या पूर्व में किसी स्टेट या सेंट्रल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति, शैक्षिक संस्था के हेड तथा विशेषज्ञ आवेदन कर सकेंगे।
प्रो. ईशर के इस्तीफे के बाद से ही कई विशेषज्ञों ने इस पद पर नियुक्ति के लिए दौड़ भाग शुरू कर दी थी। इस बीच सर्च कमेटी गठित होने से अब उन्होंने अपने नाम की पैनल में सिफारिश के लिए प्रयास शुरू कर दिया