{"_id":"5efae1a5b1de2b4c267865fb","slug":"scope-in-hospitality-and-tourism-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में संवारना चाहते हैं भविष्य तो ये बेहतर विकल्प हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में संवारना चाहते हैं भविष्य तो ये बेहतर विकल्प हो सकता है
Tue, 30 Jun 2020 12:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमैंट (एमबीए) में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम में 30 सीटे हैं जिसमें आरक्षित और सेल्फ फाइनेंसिंग सीटें रखी गई हैं। आवेदन करने के लिए किसी भी कोर्स में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही जो विद्यार्थी अभी कॉलेज के फाइनल इयर में हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दाखिले की प्रक्रिया सीएटी-2019 के आधार पर की जाएगी। इसके बाद सीटें खाली बचने पर एआईएमए-एमएटी सितंबर 2019, दिसंबर 2019, फरवरी 2020 और मई 2020 में विद्यार्थियों द्वारा हासिल किए गए अंकों के आधार भरी जाएंगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के मुताबिक सीएटी और एमएटी पर आवेदन करने के साथ विद्यार्थियों को जेयू के एमबीए विभाग में भी अलग से आवेदन करना अनिवार्य है। जिसके लिए 10 अगस्त 2020 से पहले 800 रुपए के बैंक ड्राफ्ट के साथ आवेदन करना होगा।
दाखिले के लिए ब्रोशर-कम-एप्लीकेशन फॉर्म जेयू के एसएचटीएम ऑफिस में उपलब्ध करवाए गए हैं। इसी के साथ फार्म को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
