{"_id":"57f6a6b54f1c1bc41826f998","slug":"schools-of-loc-closed-due-to-ceasefire-voilations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर उल्लंघन के चलते सात दिनों से नहीं खुले नियंत्रण रेखा के पास के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर उल्लंघन के चलते सात दिनों से नहीं खुले नियंत्रण रेखा के पास के स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला/राजौरी
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में भारतीय सेना की सफल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पैदा हुए तनाव के चलते नियंत्रण रेखा के पास बंद किए गए दर्जनों स्कूल वीरवार को लगातार सातवें दिन भी बंद रहे। जिले के नियंत्रण रेखा के पास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को पिछले शुक्रवार को बंद कर दिया गया था। जिला मजिस्ट्रेट ने तनाव के चलते शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे।
रविवार शाम जिला मजिस्ट्रेट बैठक के दौरान हालात पर समीक्षा कर दो दिन और स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया था। वहीं मंगलवार को बैठक आयोजित कर स्कूल खोलने पर विचार हुआ, लेकिन संघर्ष विराम के बार-बार उल्लंघन और नियंत्रण रेखा से दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के बाद स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया।
वहीं सीईओ राजोरी अल्ताफ हुसैन ने बताया कि 5 किलोमीटर के दायरे में पाए जाने वाले दर्जनों स्कूलों को बीते कल यानी बुधवार से खोल दिया गया था। दो दर्जनों के करीब ऐसे स्कूल अभी भी हैं जो बंद रखे गए हैं। नियत्रण रेखा के नजदीक कलोज रेंज में आने वाले स्कूलों को बंद रखा गया है।

परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया
Border Security
- फोटो : File Photo
इसके अलावा तीन सरकारी स्कूल ऐसे भी हैं जहां पर लोगों को शिफ्ट किया गया है। वह तीन स्कूल भी बंद ही पड़े हैं। सीईओ ने बताया कि जिन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है उनके बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें आसपास के स्कूलों में भेज कर पढ़ाई करवाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
यदि जल्द ही हालात सामान्य नहीं हुए व लोग वापस अपने घरों को नहीं लौट पाए तो ऐसे परिवारों को बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई अन्य विकल्प तलाशा जाएगा। विशेषकर बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई को जारी रखने और उनका पाठ्यक्रम पूरा करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।