{"_id":"69a72872b62c4e426904709c","slug":"schools-and-colleges-in-kashmir-valley-will-remain-closed-till-march-7-internet-disrupted-even-today-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ali Khamenei Death: कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण शांति, राजोरी और पुंछ में बंद रहा, स्कूल-कॉलेज 7 मार्च तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ali Khamenei Death: कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण शांति, राजोरी और पुंछ में बंद रहा, स्कूल-कॉलेज 7 मार्च तक बंद
Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर/लेह/राजोरी/पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर/लेह/राजोरी/पुंछ
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
सार
मंगलवार को श्रीनगर के सिविल लाइन इलाके में कुछ दुकानें खुली दिखीं और सड़कों पर वाहन चलते नजर आए। डाउनटाउन और शिया बहुल इलाकों में प्रदर्शन हुए। लाल चौक पर घंटा घर को अभी सील ही रखा गया है। इसके चारों ओर बैरिकेड लगे हुए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
लाल चौक पर घंटा घर को अभी सील ही रखा गया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की हमले में मौत के विरोध में कश्मीर में जारी प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को तनावपूर्ण शांति रही। पाबंदियां लागू रहीं तो शिक्षण संस्थान बंद रहे। घाटी में स्कूल-कॉलेज की दो दिन की बंदी को एहतियात के तौर पर बढ़ाकर सात मार्च तक कर दिया गया है। राजोरी और पुंछ में बंद शांतिपूर्ण रहा। लद्दाख के कारगिल के बाजार भी बंद रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को श्रीनगर के सिविल लाइन इलाके में कुछ दुकानें खुली दिखीं और सड़कों पर वाहन चलते नजर आए। डाउनटाउन और शिया बहुल इलाकों में प्रदर्शन हुए। लाल चौक पर घंटा घर को अभी सील ही रखा गया है। इसके चारों ओर बैरिकेड लगे हुए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को भी प्रतिबंध जारी रहेंगे। इंटरनेट सेवाएं भी बाधित रहेंगी। पुलिस ने लोगों से हिंसा और उकसावे से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में मुस्लिम संगठनों ने दुकानें बंद रखीं। पहाड़ी इलाकों में भी मुस्लिम समुदाय की ही दुकानें बंद रहीं। पुलिस की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रही। कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुंछ पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान हिंदू-सिख के धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने भी बंद को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
शांति बनाए रखना और समाज की तरक्की को बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। अफसर हाई अलर्ट पर रहें। शांति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाए। -मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल
कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों से गुजारिश है कि वे संयम रखें। गुस्सा-नाराजगी, दुख-दर्द का इजहार करें लेकिन कानून हाथ में न लें। -उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री