फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school teachers molest three girl kids in playway section in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: तीन मासूम बच्चियों के साथ टीचरों ने की दरिंदगी, प्रिंसिपल ने नहीं की कार्रवाई

Mon, 06 Aug 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
school teachers molest three girl kids in playway section in jammu kashmir
जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके के फर्स्ट स्टेप स्कूल में तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत के बाद तीन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्चों के तीन अभिभावकों ने शिकायत की थी कि स्कूल में शिक्षक उनकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करते हैं। एक अभिभावक की बेटी ने स्कूल में जाने से मना कर दिया। उसने बच्ची के निजी पार्ट को देखा तो उसमें खून के धब्बे थे। बच्ची ने बताया कि टीचर उससे अश्लील हरकतें करता है। वह स्कूल जाना नहीं चाहती है। एक अन्य अभिभावक ने बताया कि उसकी बेटी से भी स्कूल के टीचर अश्लील हरकतें करते हैं। स्कूल में करीब 15 दिन पहले भी उसकी लड़की से ऐसी ही हरकत हुई थी। पेंटिंग और संगीत सिखाने के दौरान ही उनसे ऐसी हरकतें होती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रिंसिपल से की शिकायत
इन अभिभावकों ने शुक्रवार को पहले स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत किया कि बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें हो रही हैं। इस पर प्रिंसिपल ने लिखित में शिकायत देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
लिखित शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस के समक्ष मामला उठाया गया। पुलिस ने तीन शिक्षकों रोमित साहनी, संजीव दीवान, राजेश के खिलाफ धारा 354 आरपीसी के तहत मामला दर्ज करके तीनों को हिरासत में लिया है। वहीं, अभिभावकों ने आरोप लगाए कि स्कूल प्रबंधन और पुलिस द्वारा कार्रवाई में जानबूझकर देरी की गई। इस बारे में स्कूल का पक्ष जानने के लिए प्रिंसिपल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई।


सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे: एडवोकेट दीपिका सिंह
ऐसे मामले में देरी करने के बाद अभिभावकों ने गैर सरकारी संगठन की अध्यक्ष और रसाना कांड से चर्चा में आई एडवोकेट दीपिका सिंह ठूस्सू से मुलाकात की। इसके बाद अभिभावकों के साथ रविवार को थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। एडवोकेट के अनुसार इस मामले में बच्चियों को इंसाफ दिलाया जाएगा। अगर उन्हें सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाना पड़े तो इसके लिए भी पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed