{"_id":"643471f1bc2fe477f40affc4","slug":"school-rajouri-special-teams-formed-jammu-news-c-10-1-89240-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, विशेष टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, विशेष टीमें गठित
Tue, 11 Apr 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। जिले में निजी स्कूलों की ओर से एक ही स्कूल और दुकान से वर्दियां व किताबे खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके लिए विशेष टीमें गठित कर स्कूलों के फीस ढांचे सहित अन्य जानकारी लेने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के बाद ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोमवार को राजोरी जोन की विशेष टीम ने शहर के कई स्कूलों की जांच की है।
जानकारी के अनुसार राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में निजी स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूलने और एक ही दुकान से पुस्तकें व वर्दी खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायतें मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी ने विशेष टीमों का गठन किया है। इतना ही नहीं निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू और संयुक्त निदेशक शिक्षा राजोरी-पुंछ मोहम्मद अशरफ ने भी सीईओ राजोरी को निर्देश दिए हैं कि विशेष टीमे गठित कर मामले की गहन जांच की जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजोेरी शहर के अलावा जिले के अन्य शिक्षा जोन में विशेष टीमें गठित करके उन्हें निर्देश दिया है कि वह सभी स्कूलों में जाकर उनका फीस स्ट्रक्चर चेक करें। जो स्कूल बच्चों को किसी खास दुकान से वर्दी और पुस्तके लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं उनसे भी जानकारी प्राप्त की जाए और ऐसे स्कूलों की लिस्ट बनाई जाए जो बच्चों को परेशान कर रहे हैं ताकि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
राजोरी जोन के लिए बनाई गई विशेष टीम में प्रिंसिपल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी राकेश कुमार, जेडईओ बलवान सिंह और सीनियर लेक्चरर अतिया शाहीन ने सोमवार को शहर के विभिन्न निजी स्कूलों का दौरा कर फीस स्ट्रक्चर आदि की जांच की। टीमें कुछ दिन में रिपोर्ट पेश करेंगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।